Site icon Lahar Chakra

Hazaribag Crime : तिवारी गिरोह का उत्पात, अपराधियों ने कोल परियोजना में लगी हाइवा और ग्रेडर मशीन में लगायी आग

Hazaribag. हजारीबाग के चट्टी बरियातू में तिवारी गिरोह के अपराधियों ने शुक्रवार रात खूब उत्पात मचाया है. अपराधियों ने एनटीपीसी के अधीनस्थ कार्य कर रही रित्विक कंपनी की ग्रेडर मशीन और हाइवा में आग लगा दी. इसके बाद फायरिंग भी की. कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी. घटनास्थल पर बीकेएस तिवारी अपराधी ग्रुप के नाम का पोस्टर मिला है.

पोस्टर में लिखा है कि हजारीबाग जिले में जितने भी कोल माइंस और कोल ट्रांसपोर्टर हैं, सभी को चेतावनी देता हूं कि बिना हमसे संपर्क किये अगर कोई काम करते हैं, तो वो पिस्टल की गोली खाने के लिए तैयार रहे. पोस्टर में निवेदक में विपिन पांडे का नाम जिक्र किया गया है. तिवारी गिरोह के अपराधियों ने टायकून कंपनी में काम कर रहे कर्मियों को जान मारने की भी धमकी दी.

Exit mobile version