Site icon Lahar Chakra

Hazaribag: पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व SDO को भेजा गया जेपी केंद्रीय कारा, 43 दिन बाद हुई थी गिरफ्तारी

Hazaribagh. पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को लौहसिंघना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लमेय की अदालत में पेश किया. इससे पहले सुबह 10:30 बजे पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच करायी गयी. कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 11:30 बजे एसडीओ को न्यायिक हिरासत में जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया.

नौ फरवरी को पुलिस को एसडीओ अशोक कुमार के रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर लौहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रांची के लिए रवाना हुई. शाम लगभग 5:45 बजे रांची पुलिस की सहयोग से एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद कड़ी सुरक्षा में उन्हें रांची से हजारीबाग लाया गया.

Exit mobile version