Site icon Lahar Chakra

Hazaribagh Accident: पुल से नीचे गिरते ही ट्रक में लगी आग, चालक और खलासी जिंदा जल गये

Hazaribagh. जिला के गोरहर थाना क्षेत्र के बेलकप्पी पुल से ट्रक नीचे गिरा और उसमें आग लग गयी. इस घटना में ट्रक चालक और खलासी जिंदा जल गये. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन बंद है. घटना सोमवार की रात 7:45 बजे की है. बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक पर लोहे का पाइप लदा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुल से नीचे गड्डे में जा गिरा. इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ ट्रक में आग लग गयी. गाड़ी के अंदर ही चालक और उपचालक फंस गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि दोनों केबिन में ही जिंदा जल गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक के अंदर से दो लोगों की बचाने की आवाज आ रही थी, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई ट्रक के पास जाने की. घटना की सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

Exit mobile version