Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Hazaribagh Accident: विष्णुगढ़ में टायर फटी और बस पलटी, तीन की मौत, दर्जनों घायल, हजारीबाग से फुसरो जा रही थी बस
    Crime

    Hazaribagh Accident: विष्णुगढ़ में टायर फटी और बस पलटी, तीन की मौत, दर्जनों घायल, हजारीबाग से फुसरो जा रही थी बस

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़- गोमिया रोड पर स्थित नरकी के पास रविवार को नेहा नामक सिटी राइड बस के पलट जाने से बस में सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि छह से अधिक लोग घायल हैं. घायलों का इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. मृतकों में दो की पहचान हो पायी. जबकि एक की नहीं हो पायी. जिन मृतकों की पहचान हो पायी है उनमें मंगर कुमार (पिता स्व हीरा कुमार) और बैजनाथ महतो (पिता कुंजू महतो ग्राम बसरिया विष्णुगढ़) शामिल हैं.

    वहीं घायलों में शांति देवी, बजरंग गुनिया, बीरबल गुनिया, मनोज पंडित, सनी कुमार, हीरालाल हांसदा, रनिया देवी के नाम शामिल हैं. बताया जाता है कि नेहा बस हर दिन की तरह रविवार को हजारीबाग से यात्री लेकर फुसरो जा रही थी. इसी बीच नरकी के पास बस के पीछे का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. सभी घायलों को एंबुलेंस से विष्णुगढ़ अस्पताल लाया गया. जहां घायलों का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ जफर हसन, डॉ विनय पांडेय ने किया. विष्णुगढ़ थाना के पुलिस पदाधिकारी मरियम खलखो ने बताया कि गाड़ी का टायर ब्लास्ट होने के कारण घटना घटी. उन्होंने बताया कि एक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसके पास कोई कार्ड भी नहीं मिला है. घायल बस के उपचालक मनोज कुमार पंडित ने बताया कि बस में कुल 32 यात्री सवार थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bus was going from Hazaribagh to Phusro dozens injured Hazaribagh Accident: Tyre burst in Vishnugarh and bus overturned three dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group