हेमंत सोरेन सरकार,रघुवर सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करेगी अथवा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को संरक्षण देगी यह भविष्य के गर्त में हैl भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी बेलगाम होकर रघुवर सरकार के कार्यकाल की भांति हेमंत सोरेन सरकार में भी काम कर रहे हैं l पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद के कार्यकाल में कई नियुक्ति प्रक्रिया ,कानून को दरकिनार कर मनमाने ढंग से की गई l चर्चा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पैसा और पैरवी के बल पर कई अवैध नियुक्ति की गई l मामले की पूरी जानकारी जमशेदपुर के प्रमुख अखबार प्रभात खबर ने अपने कई अंकों में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया पर जिले के एवं स्वास्थ्य विभाग झारखंड के 