Site icon Lahar Chakra

टीएमएच के ग्राउंड फ्लोर पर खुला हेल्दी हब, यहां मरीजों व आगंतुकों को मिलेगा पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

जमशेदपुर . टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हेल्दी हब की शुरुआत की गयी है. हेल्दी हब टीएमएच के ग्राउंड फ्लोर पर फार्मेसी काउंटरों के ठीक सामने ओपीडी कॉम्प्लेक्स में स्थित है. हेल्दी हब का उद्घाटन टाटा स्टील के जनरल मैनेजर मेडिकल सर्विसेज डॉ सुधीर राय ने किया. डॉ राय ने कहा कि हेल्दी हब कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है.

पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन विकल्पों तक पहुंच प्रदान करके, हमारा उद्देश्य टीएमएच में सभी के समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करना है. उद्घाटन के दौरान जीएम डेजिगनेटेड डॉ विनीता सिंह, चीफ कंसल्टेंट और एचओडी डॉ अशोक सुंदर, चीफ एचआरबीपी स्टील मुकेश अग्रवाल और अन्य लोग मौजूद थे. हेल्दी हब जमशेदपुर में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन और पेय पदार्थ परोसने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है.

हेल्दी हब में ये होगा उपलब्ध

हब की पेशकशों में फलों के कॉकटेल, स्नैक्स, स्प्राउट्स, उबले अंडे, सलाद और सैंडविच शामिल हैं.

Exit mobile version