Site icon Lahar Chakra

Heatwave Alert : झारखंड में 14 मार्च से चलेगी लू, जमशेदपुर में पारा 38° के ऊपर चढ़ा

रांची : देश के पश्चिमी हिस्से से आने वाली गर्म हवाओं और एंटी साइक्लोन के प्रभाव का असर झारखंड में तापमान में वृद्धि के रूप में सामने आया है. रांची और आसपास के इलाकों में भी तापमान 37°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है, जिसमें कोल्हान के जिले भी शामिल हैं.

मार्च महीने के मध्य में झारखंड में लू चलने की आशंका जताई जा रही है.  मौसम विभाग ने इस बारे में बुधवार को अर्ल्ट जारी किया है, जिसमें राज्य के कुछ इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि का अनुमान है.  मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 14 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में और 15 व 16 मार्च को पलामू तथा गढ़वा जिलों में लू चल सकती है.

विशेष रूप से, 14 मार्च को कोल्हान प्रमंडल के जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में लू चलने की संभावना है.  मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में पारा 40°C तक जा सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.

लू से बचने के लिए विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है.  विभाग ने सलाह दी है कि उपर्युक्त जिलों के लोग दोपहर के समय बाहर न निकलें. खासतौर पर, बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है.  गर्मी से बचने के लिए छाता, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने और अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है.

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, और दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा था।

बुधवार को विभिन्न शहरों का तापमान

Exit mobile version