Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : भारी बारिश का अलर्ट, 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल, उपायुक्त ने जारी किया आदेश

जमशेदपुर. भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15.07.2025 को जिले में भीषण / लगातार भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है. बारिश से जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को दिनांक 15.07.2025 को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. साथ ही उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित करना सुनिश्चित करेंगे.

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किए जाएंगे. आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय / संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत् कार्रवाई हेतु उत्तरदायी होंगे.

Exit mobile version