Site icon Lahar Chakra

Havey Rain Alert: अगले तीन दिन कोल्हान समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिये निर्देश

Jamshedpur.कोल्हान समेत पूरे झारखंड में शनिवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है. कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. अगले तीन दिन यानी 29, 30 जून और 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार झारखंड के खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा में भारी बारिश का अलर्ट है.

इधर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मौसम विभाग द्वारा राज्य के जिलों में कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासन, मौसम विभाग एवं अन्य एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर अलर्ट मोड पर रहते हुए आमजन को हर परिस्थिति में मदद पहुंचाने का कार्य करें.

Exit mobile version