Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather Alert: कोल्हान में आज भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jamshedpur. मौसम केंद्र ने मंगलवार (आज) को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जमशेदपुर में बादल छाए हुए हैं. बीती रात बारिश रिकॉर्ड की गयी थी.

मौसम केंद्र के मुताबिक सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसावां में हुई. यहां 36 मीमी बारिश हो गई.

Exit mobile version