Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में झमाझम बारिश, राज्य के कुछ हिस्सों में 16 और 17 को अच्छी वर्षा की संभावना
    Headlines

    झारखंड में झमाझम बारिश, राज्य के कुछ हिस्सों में 16 और 17 को अच्छी वर्षा की संभावना

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. राजधानी रांची सहित अन्य जिलाें में शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार काे भी जारी रही. दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. हवा की गति तेज हाेने से लाेग ठंड भी महसूस करने लगे हैं. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. वहीं, निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मोहल्लों में घुटना भर पानी जमा होने से महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हुई.

    मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने रविवार काे बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर 16 सितंबर से असर कम हो सकता है. इसके बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में 16 और 17 सितंबर को अच्छी खासी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसे लेकर इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है. इन जिलों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है.

    मौसम विभाग के अनुसार लो प्रेशर एरिया डीप डिप्रेशन में बदल रहा है. शनिवार दोपहर में इसकी गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी जो और तेज होती जा रही है. आने वाले 48 घंटे के दौरान यह डीप डिप्रेशन झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. इससे राज्य के कई हिस्साें में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है. हालांकि, राज्य के कई हिस्साें में शुक्रवार शाम से ही निम्न दबाव का असर दिखने लगा था. देर रात से ही हवा की गति सामान्य से तेज हाे गई थी. लाे प्रेशर एरिया का असर शनिवार दाेपहर से शुरू हुई. बारिश के साथ ही दिखने लगा था. राज्य के अधिकतर हिस्साें में देर शाम तक रूक-रूक कर बारिश हुई.

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    झारखंड में अब भी सामान्य से 15 प्रतिशत बारिश कम

    राज्य में पिछले दो सप्ताह में अच्छी बारिश हुई है. इसके बावजूद अभी सामान्य से 15 प्रतिशत कम है. 31 अगस्त तक सामान्य से मात्र 10 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. अब 14 सितंबर तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक सामान्य बारिश 913.4 एमएम होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 779 एमएम ही हुई है. हालांकि, रांची में सामान्य से 1.1 एमएम ज्यादा बारिश हो चुकी है.

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    good rainfall expected in some parts of the state on 16 and 17 Heavy rain in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    August 18, 2026

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    August 18, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आरआइटी मोड़ पर पत्नी को छोड़कर चला गया ड्यूटी, दो साल की बेटी संग पत्नी हो गयी लापता, मायके जाने की बात कह घर से निकली थी, शिकायत दर्ज

    August 18, 2026
    Recent Post

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    August 18, 2026

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    August 18, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आरआइटी मोड़ पर पत्नी को छोड़कर चला गया ड्यूटी, दो साल की बेटी संग पत्नी हो गयी लापता, मायके जाने की बात कह घर से निकली थी, शिकायत दर्ज

    August 18, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर डीसी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश, म्यूटेशन और सीमांकन के मामलों में देरी पर सख्ती

    August 18, 2026

    Jamshedpur: नीलडीह ग्वाला बस्ती के रामाधीन बागान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गर्दन पर चापड़ सटाकर लूट लिये 13 हजार रुपये

    August 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group