Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Hemant Cabinet Decision: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ गया महंगाई भत्ता, एरियर भी मिलेगा कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
    Headlines

    Hemant Cabinet Decision: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ गया महंगाई भत्ता, एरियर भी मिलेगा कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024Updated:December 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी. इसमें राज्य के सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत वृद्धि का फैसला किया गया. अब तक राज्य सरकार के कर्मियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था. वृद्धि के बाद उनको वेतन का 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा. यह एक जुलाई 2024 से देय होगा. कैबिनेट ने कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी. सप्तम वेतन पुनरीक्षण पानेवाले पेंशनधारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.

    यह जानकारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के अपर सचिव राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी) के लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को विधानसभा के आगामी सत्र में पटल पर रखने की अनुमति प्रदान की. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के कल्याण पर प्रतिवेदन भी आगामी सत्र के दौरान पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी. कैबिनेट ने कैग के वित्त लेखे भाग- एक व दो और विनियोग लेखे से संबंधित लेखा परीक्षा प्रतिवेदन को झारखंड विधान सभा के आगामी सत्र में उपस्थापन की भी स्वीकृति दी.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    सहायक खनन पदाधिकारियों को विभागीय परीक्षा पास करने से छूट

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    कैबिनेट ने उच्च न्यायालय के एक आदेश के आलोक में वर्ष 2017 में नियुक्त या कार्यरत सहायक खनन पदाधिकारियों को देय तिथि से सेवा संपुष्टि व वेतनवृद्धि अनुमान्य करने के लिए विभागीय परीक्षा पास करने की आवश्यक शर्त से छूट देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी. यह छूट एकबारीय व्यवस्था के तहत दी गयी है. उच्च न्यायालय के एक अन्य आदेश पर मंत्रिपरिषद ने रिम्स में एफएमटी विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ तुलसी महतो को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति प्रदान करने की अनुमति दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 proposals were also approved in the cabinet arrears will also be paid dearness allowance increased Hemant Cabinet Decision: Big news for government employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group