Site icon Lahar Chakra

Hemant Gift: शपथ के बाद हेमंत सोरेन पूरा करेंगे अपना वादा, जारी करेंगे ‘मंईयां सम्मान’ की राशि, इस दिन तक महिलाओं के खाते में आ जायेंगे 2500 रुपये

Ranchi. झारखंड की 57 लाख महिलाओं के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजने की तैयारी समाज कल्याण विभाग कर रहा है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवंबर माह में सबके खाते में राशि भेज दी गयी है.

अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत निबंधन की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है. दिसंबर महीने में 57 लाख से अधिक महिलाओं की संख्या योजना के लाभुक के रूप में हो सकती है. विभाग द्वारा यह तैयारी चल रही है कि 11 दिसंबर तक सबके खाते में राशि चली जाये.

Exit mobile version