
Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। चुनावी सरगर्मी के बीच सीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही खास हो सकता है। सीएम सोरेन असम दौरे पर कई सभाओं और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान हेमंत सोरेन असम में रह रहे झारखंड मूल के आदिवासियों के बीच कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।
सीएम सोरेन एक बार फिर आदिवासियों का मुद्दा उठा सकते हैं। दरअसल कुछ दिन पहले सीएम हेमंत सोरेन ने तिनसुकिया में एक कार्यक्रम के दौरान असम में रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के अधिकारों और सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसी को देखते हुए माना जा रहा है कि सीएम सीरेन फिर से आदिवासियों के मुद्दे को उठाएंगे।
