Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: सीएम हेमंत बोले, बीजेपी इतनी जहर उगलती है कि सांप भी फेल हो जाये, तीर धनुष तैयार रखें, भाजपा वालों को खदेड़ें

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधनवार, गांडेय,महेशपुर, महागामा, राजमहल और बरहेट में कुल छह चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 20 वर्षों से झारखंड में सिर्फ सांसद और विधायकों को खरीदने का काम की है. झारखंड के विकास की चिंता इन्हें नहीं है. समाज को तोड़ने के लिए भाजपा के पास इतनी जहर है कि जहरीला सांप भी कम पड़ जाये. श्री सोरेन ने कहा कि अभी असम के मुख्यमंत्री रोटी और माटी की बात कर रहे हैं, जबकि असम में ही उनका नियंत्रण नहीं है.

यह लोग झारखंड को लूटने की साजिश रच रहे हैं. झारखंड के मूलवासी एवं आदिवासी के हित में महागठबंधन की सरकार में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रहीं है. बरहेट में सीएम ने कहा कि भाजपा राज्य में भाईचारा खत्म कर रही है. गुरुजी का सपना था कि यहां विकास हो. महागामा में सीएम ने कहा कि दिसंबर से ढाई हजार रुपये महिलाओं के खाते में भेजे जायेंगे. हम वादा करते हैं कि पांच साल के अंदर हर महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये भेज देंगे.

हेमंत ने भाजपा को आदिवासी-मुस्लिम को तोड़नेवाली पार्टी बताया. कहा जिस सूफी संत को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए, उसकी मूर्ति को हटाकर दिल्ली में भाजपा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर अपने मंसूबे को जताया है. कहा ऐसी ताकतों को माकूल जवाब देने के लिए लोग तीर धनुष तैयार रखें और जब भाजपा वाले आपके गांव में पहुंचे तो उन्हें खदेड़ दें. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह आदिवासी-मूलवासी को लड़ाने का काम कर रहे हैं. वह पैसे के बल पर सरकार बनाने के लिए एमपी-एमएलए खरीदने का काम करते हैं. धनवार में सभा के दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा के उड़नखटोले और उसमें बाहरी नेताओं का दौरा पिछले दो वर्ष पूर्व से राज्य में हो रहा है.

Exit mobile version