
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर उनके अदालत कक्ष में हुए हमले की निंदा की और इस घटना को ‘लोकतंत्र की आत्मा पर हमला’करार दिया. सोरेन ने यह भी कहा कि यह हमला ‘देश के संविधान पर प्रहार करने जैसा है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं. सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है.
एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक बुजुर्ग वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की, जिसकी व्यापक निंदा हुई. सोरेन ने कहा कि न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है – इस पर प्रहार करना देश के संविधान पर प्रहार करने के समान है.
