
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यातायात व्यवस्था, पैदल यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को रांची शहर का औचक निरीक्षण किया. यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त मंजूनाथ भजंतारी और नगर प्रशासक सुशांत गौरव भी मौजूद रहे. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज मैंने रांची शहर का औचक निरीक्षण किया.
राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं सुनिश्चित हों.