Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: CM  हेमंत सोरेन ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा-झारखंड को बनाएंगे आईटी हब, पर्यटन ऐप का भी किया शुभारंभ

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और तकनीकी दक्षता से लैस कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. सीएम सोरेन ने इस दौरान एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुए समझौते (MoU) के तहत अब राज्य के 12वीं पास छात्र-छात्राओं को आईटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि झारखंड को आईटी हब बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी.

पर्यटन ऐप, वेबसाइट की शुरूआत की
रमुख्यमंत्री ने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के ‘लोगो’ (चिह्न) का अनावरण किया, साथ ही वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत भी की. पर्यटन विभाग के ‘लोगो’ में सूंड उठाए एक हाथी को अतिथियों का स्वागत करते हुए दिखाया गया है. इसमें साल का पेड़, पक्षी, पहाड़ी, पलाश का फूल, देवघर शहर और एक झरने की छवि भी शामिल है. मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है लेकिन यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता से भी समृद्ध है.

कलाकारों को मंच देने के लिए भी आया ऐप
मुख्यमंत्री ने झारखंड के कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से एक ‘कल्चरल ट्रूप मैनेजमेंट सिस्टम’ (सीटीएमएस) ऐप का भी उद्घाटन किया और ‘सेवरिंग झारखंड… ए कलनरी जर्नी थ्रू इंडिजिनस फ्लेवर्स’ नामक व्यंजन-पुस्तक का विमोचन किया

Exit mobile version