Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने की पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा, लंबित परियोजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Ranchi. झारखंड सरकार के कामकाज की समीक्षा करने में जुटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बुधवार को पथ निर्माण विभाग की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की. झारखंड मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा पिछले पांच वर्षों की कार्य योजनाओं, निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई. जिसमें सड़कों, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज एवं पुल-पुलियों से संबंधित परियोजनाओं के स्थिति की जानकारी दी गई.

लंबित परियोजना पर सीएम ने जताई नाराजगी
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री लंबित परियोजना पर नाराज दिखे. उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में विलंब और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य योजनाओं की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए. लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी. किसी भी परियोजना में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Exit mobile version