Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर CM हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार और PM मोदी पर कसा तंज

Ranchi.पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर बनी स्थिति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा। झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि पेट्रोल पंपों के बाहर दिख रही लंबी कतारें और संकट कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह हालात साल 2014 से लगातार बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीआईपी कारकेड छोटा करने और ईंधन की बचत की अपील पर तंज कसते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि अब देश के “राजा” वही हैं, इसलिए आगे क्या-क्या करवाते हैं, यह देखना बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की स्टेयरिंग सीट प्रधानमंत्री के हाथ में है और देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है, जैसा केंद्र सरकार चाहती है।

Exit mobile version