Site icon Lahar Chakra

Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को झाड़ग्राम में 40 मिनट तक रोककर रखा गया, ममता ने किया दावा, उनकी उड़ान आधे घंटे तक रोकी

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार शाम दावा किया कि ‘‘केंद्रीय एजेंसियों का असहयोग’’ चुनाव के समय उनकी यात्रा योजनाओं में बाधक बन रहा है तथा आरोप लगाया कि उनकी उड़ान आधे घंटे रोकी गई।बनर्जी ने बेलेघाटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज वापसी के दौरान मुझे रनवे पर आधे घंटे तक रोककर रखा गया। कल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को झाड़ग्राम में 40 मिनट तक रोककर रखा गया।’’

हालांकि, बनर्जी ने इस आरोप के संबंध में विस्तार से कुछ नहीं कहा। उनके दावों पर विमानन अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि उन्हें पिछले एक महीने से ‘‘रेलवे और विमानन विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के असहयोग’ का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बेलेघाटा में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि मुख्यमंत्रियों को हमेशा कुछ प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लेकिन यहां, कुछ विमानन अधिकारी इसे भूल गए हैं। वे (भाजपा नेता) चले जाएंगे, लेकिन आपको (केंद्रीय अधिकारियों को) हमारे साथ रहना है।’ तृणमूल प्रमुख ने दिन में बीरभूम के मुरारई, उत्तर 24 परगना के खरदाहा और शहर के बेलेघाटा में जनसभाओं को संबोधित किया।

Exit mobile version