Lahar Chakra

Hemant Soren Visit Patna: हेमंत सोरेन पटना में वोटर अधिकार यात्रा में भाजपा पर जमकर बरसे, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया

Patna. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. हेमंत सोरेन ने एसआईआर के खिलाफ आवाज उठाई और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. मंच पर राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेता मौजूद थे. हेमंत सोरने ने कहा कि वोट किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का है. दुर्भाग्य से कुछ चतुर लोगों ने धन के बल पर देश की सत्ता को 2014 में हासिल कर लिया.

वोट के माध्यम से ही इन्हें फिर से हटाना है. आज मौका है आपके पास उन्हें बाहर करने का. आज नहीं चेते तो दुबारा मौका नहीं मिलेगा. मौजूदा एनडीए सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर ये लोग जन प्रतिनिधियों को तबाह कर रहे हैं. इनकी वोट चोरी आज से नहीं चल रही है. इसी बल पर विभिन्न राज्यों में सत्ता में हैं. बिहार का चुनाव पूरा देश बचाने का संकल्प होगा. इन लोगों ने मुझे भी जेल में डाल दिया.

2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहकर ही लड़ना पड़ा. बाहर रहते तो झारखंड में इनका खाता नहीं खुलने देते. देश भर में वोटर रीविजन करवाकर फिर चुनाव करवाना चाहिए. अगर देश के मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी एक हो गए तो ये लोग कहीं के नहीं रहेंगे.

Exit mobile version