FeaturedJamshedpur NewsJharkhand NewsNational NewsPoliticsSlider

Jharkhand : हिंदी दिवस पर विशेष:- हमें गर्व है कि आज भी मातृभाषा हिंदी संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधे हुए हैl

” पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया थाl”
“महात्मा गांधी चाहते थे हिंदी राष्ट्रभाषा बने लेकिन ऐसा नहीं हो पायाl”हिंदी भारत की पहचान है,हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है, इस कारण साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता हैl 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं,वहीं भारत राष्ट्र हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाता है, भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर मनाते हैंl

भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत आजादी के बाद हुई, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार बनने पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया,और पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया थाl

अंग्रेजी भाषा के बढ़ते महत्व और हिंदी के प्रचलन में कमी को देखते हुए भी हिंदी दिवस मनाया जाता है,ताकि हिंदी की अनदेखी को रोका जा सकेl

महात्मा गांधी चाहते थे हिंदी राष्ट्रभाषा बने लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, हालांकि हिंदी भारत की राजभाषा अवश्य मानी जाती है, हमें गर्व है कि आज भी मातृभाषा हिंदी संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधे हुए हैl

अरविन्द

Share on Social Media