
बिलासपुर –
आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य दो-दो फेरों के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दुर्ग से दिनाँक 01 व 02 मार्च 2026 को (02 फेरों) के लिये चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से 02 व 03 मार्च 2026 को (02 फेरों) के लिये चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दुर्ग से दिनाँक 01 व 02 मार्च 2026 को को 10.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रारोड आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 14.57 बजे, अनूपपुर आगमन 15.40 बजे, प्रस्थान 15.45 बजे, शहडोल आगमन 16.20 बजे, प्रस्थान 16.22 बजे, उमरिया आगमन 17.14 बजे, प्रस्थान 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, दमोह आगमन 20.48 बजे, प्रस्थान 20.50 बजे, सागर आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.45 बजे, आगरा केंट आगमन 07.55 बजे, प्रस्थान 08.00 बजे, मथुरा आगमन 08.55 बजे, प्रस्थान 09.00 बजे होते हुये 11.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से दिनाँक 02 व 03 मार्च 2026 को 12.30 बजे रवाना होगी तथा तथा मथुरा आगमन 14.05 बजे, प्रस्थान 14.10 बजे, आगराकेंट आगमन 15.10 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 21.25 बजे, प्रस्थान 21.30 बजे होते हुये दूसरे दिन सागर आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, दमोह आगमन 04.58 बजे, 05.00 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 07.05 बजे, प्रस्थान 07.10 बजे, उमरिया आगमन 09.00 बजे, प्रस्थान 09.02 बजे, शहडोल आगमन 10.05 बजे, प्रस्थान 10.07 बजे, अनूपपुर आगमन 10.55 बजे, प्रस्थान 11.00 बजे, पेंड्रारोड आगमन 11.45 बजे, प्रस्थान 11.47 बजे, उसलापुर आगमन 14.10 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर आगमन 16.50 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे होते हुये 18.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी |
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावर कार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 01 एसी-II, 01 एसी- I सह एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
