Site icon Lahar Chakra

Holi Special Train: Tatanagar से आज खुलेगी बक्सर और कटिहार के लिए ‘होली स्पेशल ट्रेन’, जानें टाइम टेबल

Jamshedpur. होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने फैसला लिया है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुधवार को टाटानगर से बक्सर और कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन खुलेगी. रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, ट्रेन नंबर 08181 टाटा-कटिहार होली स्पेशल बुधवार दोपहर 1 बजे टाटानगर से खुलेगी और देर रात 2 बजे कटिहार पहुंचेगी. ट्रेन नंबर-08182 कटिहार-टाटा स्पेशल गुरुवार को सुबह 3.50 बजे कटिहार से खुलेगी और शाम 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़ समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन नंबर-08183 टाटा-बक्सर होली स्पेशल बुधवार को शाम 4.20 बजे टाटानगर से खुलेगी और 13 मार्च को सुबह 7.45 बजे बक्सर पहुंचेगी. यही रैक बक्सर से 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल बनकर 13 मार्च को सुबह 10 बजे खुलेगी और देर रात (14 मार्च) को 3 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन के खुलने से पटना रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी.

Exit mobile version