Site icon Lahar Chakra

Holi Special Train: जयनगर से रांची के लिए 13 मार्च को चलेगी होली स्पेशल, जाने टाइम-टेबल

रांची.  अगर आप बिहार में नौकरी कर रहे हैं या किसी काम से गये हैं और होली में अपने घर झारखंड नहीं आ पा रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चला दी है. आप 13 मार्च को जयनगर, मधुबनी, समस्तीपुर जैसे स्टेशन से इस ट्रेन को पकड़कर 14 मार्च को होली से पहले अपने घर रांची पहुंच सकते हैं. इस ट्रेन का लाभ बोकारो, धनबाद, देवघर के लोगों को भी मिलेगा.

08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 13 मार्च को जयनगर से रवाना होगी. यह ट्रेन गुरुवार 13 मार्च 2025 को दिन में 12:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानी शुक्रवार 14 मार्च 2025 को तड़के 3:30 बजे आपको रांची पहुंचा देगी. यानी सुबह में सूर्योदय से पहले आप अपने घर पहुंच जायेंगे. इस ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट यहां चेक कर लें.

08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल

Exit mobile version