Site icon Lahar Chakra

Hot Weather: बारिश से राहत के बाद अब सताने लगी गर्मी, 10 मई से राज्य के कई हिस्सों में चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

Ranchi.राज्य के कई हिस्सों खास कर संताल परगना के सभी जिलों में लू चलने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 10 से 13 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. हालांकि, दिन में तेज धूप से लोगों को परेशानी हो सकती है.

अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार माॅनसून अंडमान निकोबार में समय से पूर्व पहुंच गया है. बंगाल की खाड़ी की ओर यह बढ़ रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि इस बार झारखंड में भी माॅनसून समय से पूर्व पहुंच सकता है. सामान्य तौर पर माॅनसून केरल में 31 मई से एक जून तक पहुंचता है. इसके 10 से 12 दिन बाद झारखंड में संताल परगना के रास्ते प्रवेश करता है.

Exit mobile version