Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Politics: मंत्री बन्ना का आरोप, सरयू राय को खाद्य आपूर्ति विभागीय संचिका के टिप्पणी की जानकारी कैसे हुई? नहीं तो ऑफिशियल सीक्रेट चुराने का दूसरा केस करायेंगे
    Headlines

    Jamshedpur Politics: मंत्री बन्ना का आरोप, सरयू राय को खाद्य आपूर्ति विभागीय संचिका के टिप्पणी की जानकारी कैसे हुई? नहीं तो ऑफिशियल सीक्रेट चुराने का दूसरा केस करायेंगे

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय पर फिर एक बार गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि सरयू राय को खाद्य आपूर्ति विभागीय संचिका की टिप्पणी की जानकारी कैसे हुई, बतायें, नहीं तो फिर ऑफिशियल सीक्रेट चुराने का दूसरा केस दर्ज करायेंगे. उन्होंने बताया कि उनके विभाग में सचिव ने उनके पत्र पर केस करने से इनकार कर दिया था और संचिका पर विधि विभाग से परामर्श लेने को कहा था. सरयू राय को इतनी गोपनीय संचिका पर सचिव स्तर के अधिकारी की लिखी टिप्पणी की जानकारी कैसे हुई. आखिर किस उद्देश्य से उक्त टिप्पणी काे सार्वजनिक किया.

    इस मामले में विभाग ने सूचना के अधिकार या किसी वैध तरीके से कोई जानकारी किसी को नहीं दी है. इस कारण ये ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन का मामला बनता है. मंत्री ने बताया कि पूर्व में कोविड के प्रोत्साहन राशि लेने के मामले में कोई राशि की निकासी नहीं की गयी. उसकी जानकारी सार्वजनिक कर सरकार व स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब किया गया, तब मामले में सरयू राय के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट चुराने का केस विभागीय सचिव ने दर्ज किया था.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    बिना कैबिनेट अप्रूवल के किस अधिकार से सरयू ने आहार पत्रिका मामले में इतनी बड़ी राशि खर्च की

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    मंत्री ने विभाग की आहार पत्रिका के प्रकाशन के मामले में नियम को ताक पर रखकर तीन करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता करने का पूर्व विभागीय मंत्री सरयू राय पर आरोप लगाया. उन्होंने पूछा कि बिना कैबिनेट अप्रूवल के किस अधिकार से आहार पत्रिका मामले में इतनी बड़ी राशि खर्च की. उन्होंने बताया कि आहार पत्रिका मामले में केस करने वाले मनोज सिंह सरयू राय के पुराने मित्र बीके सिंह का साढ़ू है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aahaar Patrika case Food Supply Department Jamshedpur news jharakhand news Minister Banna's allegation news letest saryu rai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group