Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Highcourt: मंईयां सम्मान जैसी योजना में कितने लोगों को कितने पैसे सीधे दिये गये, हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल
    Headlines

    Jharkhand Highcourt: मंईयां सम्मान जैसी योजना में कितने लोगों को कितने पैसे सीधे दिये गये, हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सेवानिवृत्ति सह डेथ बेनेफिट के भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी व राज्य सरकार के जवाब को देखते हुए अदालत ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि एक तरफ सेवानिवृत्ति सह डेथ बेनेफिट देने के लिए आवंटन नहीं दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनावी वादा पूरा करने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं.

    अदालत ने कहा कि शपथ पत्र में यह बताया जाये कि क्या चुनावी वादों, जैसे- मंइया सम्मान योजना आदि को पूरा करने के लिए सरकार ने सीधे तौर पर कोई नकद राशि वितरित की है? सीधे तौर पर वितरित की जानेवाली राशि की संख्या का उल्लेख वितरण की तिथि के साथ किया जाये. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने छह फरवरी की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मृत्युंजय चौधरी ने पैरवी की. उन्होंने अदालत को बताया कि एक ओर तो राज्य सरकार प्रार्थी के पक्ष में निधि आवंटित नहीं कर रही है, जिसे प्राप्त करने की वह हकदार है, जबकि दूसरी ओर राज्य सरकार ने चुनावी वादों के अनुरूप मुफ्त में लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे तौर पर बड़ी राशि का भुगतान कर रही है.

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    इस तरह के भुगतान के बदले में उनसे कोई काम भी नहीं लिया है. मामले में राज्य सरकार ने शपथ पत्र दायर कर स्वीकार किया है कि प्रार्थी एक विधवा है, जिनके पति जिला पुस्तकालय चतरा में कार्यरत थे. उन्हें 7,56,000 और 11,12,584 रुपये का भुगतान किया जाना है. यह राशि उसके पति की थी, जिन्होंने 1999 से 2022 की अवधि के लिए काम किया था. चतरा के जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा विभाग से उक्त राशि के आवंटन के लिए प्रार्थना की है. स्वीकार किया गया है कि निधि आवंटित होने के बाद राशि का भुगतान किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विधवा रतन देवी ने याचिका दायर कर अपने पति के बकाया भुगतान की मांग की है.

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Highcourt: How much money was given directly to how many people under a scheme like Mainiya Samman the High Court asked the government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    December 11, 2025

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    December 11, 2025

    Tata Steel: टाटा स्टील ने ओडिशा की त्रिवेणी पेलेट प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए किया समझौता

    December 11, 2025
    Recent Post

    Jharkhand wildlife census: झारखंड में वन्य जीवों की 15 दिसंबर से शुरू होगी गिनती, 1600 कर्मचारी होंगे तैनात, ‘इकोलॉजिकल ऐप’ से होगी गणना

    December 11, 2025

    Bihar Politics: Vijay Krishna Resign: बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, बाढ़ से नीतीश कुमार को हराने वाले नेता ने छोड़ी पार्टी

    December 11, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group