Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»फर्जी ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Headlines

फर्जी ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Palamu : पलामू पुलिस ने शराब का अवैध धंधा करने वालों को तगड़ा झटका दिया है. जिले की छतरपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है. साथ ही ट्रेलर के ड्राइव को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार ड्राइवर का नाम रिजवान बताया गया. करीब 25 साल का रिजवान हरियाणा मेवात के ताउडू थाना क्षेत्र के बेरी गांव का रहने वाला है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि नवाबाजार की ओर से औरंगाबाद रोड पर नागालैंड नंबर के एक ट्रेलर से शराब तस्करी की जा रही है. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रेलर (संख्या- NL01L6869) को रोका. पूछताछ में चालक ने वाहन में पुट्टी भरा होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई. जांच में उसमें से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के हजारों बोतलें बरामद हुईं.

वाहन की जांच परिवहन विभाग से कराई गई तो उसका नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए. यानी कि अवैध शराब की तस्करी एक फर्जी गाड़ी के जरिये की जा रही थी. ड्राइवर और गाड़ी मालिक शराब से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके.

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

ये सामान हुए जब्त

1. BUDWEISER MAGNUM STRONG BEER 500 ML – 80 कार्टून (प्रत्येक में 24 पीस, कुल 1920 पीस)
2. ROYAL STAG 750 ML – 20 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस, कुल 240 पीस)
3. ROYAL CHALLENGER 750 ML – 25 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस, कुल 300 पीस)
4. ROYAL CARRIAGE 750 ML – 165 कार्टून (प्रत्येक में 12 पीस, कुल 1980 पीस)
5. ROYAL CARRIAGE 375 ML – 160 कार्टून (प्रत्येक में 24 पीस, कुल 3840 पीस)
6. वाहन संख्या – NL01L6869
7. मोबाइल – 02

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026

Jharkhand: एमएमसीएच अस्पताल से नवजात बच्चे को दबोचकर उठा ले गया कुत्ता, प्रशासन ने खोजबीन अभियान चलाया, नहीं मिला सुराग

October 28, 2026

Cyxlone ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश का तट पार किया, हवा की रफ्तार रही 135 किमी/घंटे, कई इलाकों में भारी नुक्सान

October 28, 2026
Recent Post

JIO Share: जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध, 1,358 रुपये पर शुरू किया कारोबार

October 28, 2026

Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group