Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मेगा मेडिकल शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकड़ो लोगों की जांच, पेंशन फार्म भरे गये : आनन्द बिहारी दुबे
    Headlines

    मेगा मेडिकल शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकड़ो लोगों की जांच, पेंशन फार्म भरे गये : आनन्द बिहारी दुबे

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिरसानगर : बिरसानगर मण्डल कांग्रेस के अंतर्गत बिरसानगर 1-बी, संत रविदास भवन, हरि मंदिर, दासपाडा में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 146 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही.

    स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 315 लोगों का जाँच कर दवा दी गई. मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, ह्रदय रोग, दांत, कान, नाक, स्वांस, अर्थो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ दवा एवं सलाह भी लोगों ने लिया. शिविर में मेडिकल टिम के द्वारा अनेको लोगों ने फुल बाॅडी चेकअप भी कराया.

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं. उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं. चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया. साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया. मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, रियाजुद्दीन खान, उदय कुमार सिंह, बी एन सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह, हरिहर प्रसाद, कुमार गौरव, सुशील घोष, प्रशेनजीत सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थे.

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    विशेषज्ञ डॉक्टर के टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, जेनरल मेडिसिन /शिशुरोग, Eye, डेंटल, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ब्लड शुगर/ब्लड प्रेशर टेस्ट, ECG टेक्नीशियन टीम के द्वारा लोगों का जाँच मुख्य रूप से किया गया. यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद
    ने दी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hundreds of people were examined and pension forms were filled in the mega medical and pension camp: Anand Bihari Dubey
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group