
New Delhi. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने रविवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिये हैं. फाउंडेशन परीक्षा में कुल 82,662 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 12,474 उम्मीदवार पास हुए. पुरुष अभ्यर्थियों में से 43,389 अभ्यर्थी उपस्थित हुए व 7,056 उत्तीर्ण हुए. महिला अभ्यर्थियों में 39,273 ने परीक्षा दी और 5,418 उत्तीर्ण हुईंसीए फाइनल परीक्षा में मुंबई के राजन काबरा ने AIR 1 हासिल किया, वहीं सीए इंटरमीडिएट में भी मुंबई की ही दिशा आशीष गोखरू ने टॉप रैंक प्राप्त की. सीए फाउंडेशन परीक्षा में गाजियाबाद की वृंदा अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल किये.
