Site icon Lahar Chakra

Ichagarh Sand Mining: : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जारगोडीह में अवैध भंडारण कर रखे गये एक लाख सीएफटी से अधिक बालू जब्त

Ichagarh. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को खनन विभाग व ईचागढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध बालू को लेकर छापामारी अभियान चलाया. इसमें सोरो जारगोडीह में बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप भंडारण कर रखे गए 1 लाख 16 हजार सीएफटी बालू को जब्त किया है. खनन निरीक्षक समीर ओझा ने बताया कि बालू के अवैध भंडारण को लेकर कारवाई की जाएगी. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लगातार खनन विभाग द्वारा अवैध बालू की कारोबार पर रोक लगाने व समय समय पर अवैध बालू पर दबिश देने, अवैध बालू पर कार्रवाई करने के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू का कारोबार जारी है.

Exit mobile version