Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal News: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

  1. Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है.

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. सूचना है कि नक्सली बालिबा, होलोंगउली, बाबूडेरा आदि क्षेत्र के जंगलों में छिपे हैं. बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों लगातार अभियान चला रहे हैं.

Exit mobile version