Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Rahul Gandhi in Ranchi: अगर मोदी, शाह और अंबानी एक हैं, तो सुरक्षित हैं, राहुल ने पीएम पर किया कटाक्ष, आरक्षण पर झूठ फैलाने का भी लगाया आरोप, मणिपुर पर भी कह दी बड़ी बात
    Elections

    Rahul Gandhi in Ranchi: अगर मोदी, शाह और अंबानी एक हैं, तो सुरक्षित हैं, राहुल ने पीएम पर किया कटाक्ष, आरक्षण पर झूठ फैलाने का भी लगाया आरोप, मणिपुर पर भी कह दी बड़ी बात

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा के नारे ‘एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अंबानी जैसे अरबपतियों के बीच एकजुटता के लिए दिया गया है. कांग्रेस नेता ने मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राज्य पिछले डेढ़ साल से ‘जल रहा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि शाह मणिपुर में हिंसा को रोकने में रुचि नहीं ले रहे, क्योंकि ‘निहित स्वार्थ’ काम कर रहे हैं. गांधी ने रांची में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा, “मैं भाजपा के नारे – ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ का वास्तविक अर्थ समझाता हूं. इसका मतलब है कि अगर मोदी, शाह और अंबानी ‘एक’ हैं, तो वे ‘सुरक्षित’ हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि हवाई अड्डों, बंदरगाहों और प्राकृतिक संसाधनों समेत देश की प्रमुख संपत्तियां को पारदर्शी निविदा प्रक्रियाओं का पालन किए बिना अदाणी और अंबानी जैसे अरबपतियों को सौंपी जा रही हैं. उन्होंने कहा, यह विचारधाराओं की लड़ाई है: एक तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान की रक्षा कर रहा है और गरीबों, दलितों व आदिवासियों की सरकार चलाना चाहता है. दूसरी तरफ वे शक्तियां हैं जो संविधान को कुचलना चाहती हैं, इसे खत्म करना चाहती हैं. यह बात भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने कही है.

    – जाति जनगणना देश के लिए जरूरी, आरक्षण बढ़ाने की बात कही

    गांधी ने कहा कि जाति जनगणना देश के लिए जरूरी है और इससे यह पता चलेगा कि किसके पास कितना धन है. उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को सटीक निर्णय लेने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जाति जनगणना से पता चलेगा कि देश की सत्ता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (जो भारत की आबादी का 73 प्रतिशत हैं) का क्या स्थान है. उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण से देश का विकास और परिवर्तन होगा. गांधी ने कहा, मैंने लोकसभा में कहा था कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन दलितों, आदिवासियों और पिछड़े समुदायों की आबादी का प्रतिशत जानने और विभिन्न संस्थाओं में उनकी भागीदारी का पता लगाने के लिए जाति जनगणना कराएंगे. मैंने यह भी कहा था कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा को हटा देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री यह झूठ फैलाते हैं कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ है. उन्होंने कहा, मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं, मैं इसे 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाना चाहता हूं.

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    – प्रधानमंत्री के मणिपुर नहीं जाने पर घेरा

    मणिपुर के बारे में उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि राज्य में क्या हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया, “मणिपुर पिछले डेढ़ साल से जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी राज्य का दौरा नहीं किया. मैं वहां गया और स्थिति देखी तथा सरकार से हिंसा पर काबू पाने का आग्रह किया. गृह मंत्री को अपना काम करना चाहिए था, लेकिन वह इसमें रुचि नहीं ले रहे… कुछ स्वार्थी लोग इसमें शामिल हैं.”हालांकि, गांधी ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया.

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also said something big on Manipur If Modi Shah and Ambani are one then they are safealso accused him of spreading lies on reservation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group