Site icon Lahar Chakra

भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो हो जाएं तैयार, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगी भर्ती रैली

रांची . रांची में सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी. इसकी तैयारी चल रही है. सेना भर्ती कार्यालय व जिला प्रशासन ने ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन आदि का चयन कर लिया है. इसके लिए खेलगांव के मैदान को चिन्हित किया गया है. रैली में जिला प्रशासन से सहयोग का आश्वासन मिला है. चिन्हित आयोजन स्थल का शुक्रवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार, राजेश्वर नाथ आलोक ने निरीक्षण किया. इसके बाद कई निर्देश भी दिये.

Exit mobile version