Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: JNAC क्षेत्र में अवैध निर्माण को अधिकारियों का संरक्षण? चेतन के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम के पहुंचते ही अवैध निर्माण रुकने के बजाय हो जाते हैं तेज!

Jamshedpur News: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में अवैध और खतरनाक निर्माण कार्यों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

सामाजिक कार्यकर्ता की माने तो JNAC अथार्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सहायक नगर निवेशक चेतन तथा अन्य संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कर्मचारी की मिलीभगत के बिना JNAC क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अथवा स्वीकृत नक्शा का विचलन कर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कार्य संभव नहीं है.

कयास लगाया जा रहा है कि JNAC पदाधिकारी का खुला संरक्षण मिलने के कारण JNAC क्षेत्र में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य जारी है. वहीं दूसरी ओर कुछ अवैध निर्माण स्थल पर JNAC ने सीलिंग और नोटिस थमाने का कार्य भी किया पर वहां अब निर्माण कार्य होता देखा जा सकता है. जिससे प्रतीत होता है कि JNAC द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई महज एक औपचारिकता बनकर रह गई है.

JNAC क्षेत्र के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कर्मचारी,सरकारी राजस्व को चुना लगाने वालों अर्थात बिना नक्शा स्वीकृत कराए भवन निर्माता पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के बजाय संरक्षण देती नजर आ रही है. जिसके परिणाम स्वरूप JNAC क्षेत्र में कई भवन निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए कराए जा रहे हैं.

Exit mobile version