Lahar Chakra

Cyclone ‘अर्नब’ का असर: तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने की घोषणा

Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आज दोपहर बाद से झारखंड का मौसम बदल गया है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो गयी है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इधर, रांची और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने दोनों ही जिलों के सभी स्कूलों में वर्ग केजी से वर्ग 12 तक की कक्षाएं 28 और 29 अक्टूबर को बंद करने की घोषणा की है।

वहीं, मौसम बदलने के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। तूफान का सबसे व्यापक असर 29 अक्टूबर को देखने को मिल सकता है। मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन, एनएचएआई, नगर निगम और बिजली विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।

Exit mobile version