Jamshedpur/Chennai. बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम में उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ 6 घंटे तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ा. इस चक्रवाती तूफान की वजह से जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रात कराईकल और महाबल्लिपुरम से इस चक्रवाती तूफान के गुजरने की संभावना है. 30 नवंबर की देर शाम यह 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से गुजरेगा. इसके असर से झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा.
कोल्हान प्रमंडल के इन जिलों में बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि कोल्हान प्रमंडल, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले आते हैं, वहां हल्की बारिश देखने को मिलेगी. पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में बारिश नहीं होगी. तापमान में घट-बढ़ देखने को मिल सकती है.
जानें चेन्नई में क्या हैं हालात

ट्रेन और हवाई यातायात पर असर
शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित
सरकार ने पहले ही 30 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था और आईटी कंपनियों से अनुरोध किया था कि वे अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाएं. पुडुचेरी में, राहत और पुनर्वास कार्यों में शामिल होने के लिए अराकोणम से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहुंच गया है. जिलाधिकारी कुलोथुंगन के अनुसार, चक्रवात ‘फेंगल’ के शाम तक तट पार करने का अनुमान है. यह सुनिश्चित करने के लिए समुद्र तट के पास पूरी सड़क और कई पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं कि लोग समुद्र तटों के पास न जाएं. स्कूल और कॉलेज शनिवार को भी बंद रहे.