Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा मुख्य ध्वजारोहण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा मुख्य ध्वजारोहण

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। समाहरणालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाला जिला स्तरीय समारोह पूरी गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

    गोपाल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    जिला प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त 2026 को सुबह 09:05 बजे गोपाल मैदान में मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगी।

    14 अगस्त को सांस्कृतिक संध्या और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को सिदगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को 14 अगस्त को उनके आवास पर जाकर शॉल और मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया जाए। साथ ही वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने नितिन गडकरी को सौंपे तीन बड़े सड़क और पुल प्रस्ताव, कोल्हान की कनेक्टिविटी को मिल सकती है नई गति

    10 अगस्त से शुरू होगा परेड पूर्वाभ्यास

    स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास 10 अगस्त से प्रारंभ होगा और 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ संपन्न होगा। 10 अगस्त का अभ्यास पुलिस लाइन में होगा, जबकि इसके बाद के सभी अभ्यास गोपाल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। परेड में RAF, DAP (महिला एवं पुरुष), होमगार्ड, NCC (महिला एवं पुरुष), स्काउट एंड गाइड तथा CRPF की टुकड़ियों को शामिल करने पर चर्चा हुई।

    यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर

    मुख्य समारोह स्थल की तैयारी की जिम्मेदारी नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) को दी गई है, जो NDC और जुस्को के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। जुस्को को गोपाल मैदान की साफ-सफाई और रख-रखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: हाथियों के बढ़ते उपद्रव पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग से की त्वरित कार्रवाई की मांग

    प्रशासन और प्रेस के बीच होगा फ्रेंडली फुटबॉल मैच

    जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि 15 अगस्त को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला प्रशासन और प्रेस प्रतिनिधियों के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।

    बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, नगर आयुक्त JNAC, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, डीएसपी ट्रैफिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15 August Jamshedpur 15 अगस्त जमशेदपुर DC Rajeev Ranjan Dry Day Jamshedpur Flag Hoisting Time football match Jamshedpur Gopal Maidan Jamshedpur Independence Day 2026 Jamshedpur Administration Jamshedpur news Jnac JRD Sports Complex jusco Prabhat Pheri Sidhgora Town Hall SSP Ehtesham Waquarib उपायुक्त राजीव रंजन एसएसपी जमशेदपुर गोपाल मैदान बिष्टुपुर जमशेदपुर न्यूज जुस्को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जेएनएसी झंडोत्तोलन का समय झारखंड न्यूज ड्राई डे झारखंड प्रभात फेरी फ्रेंडली फुटबॉल मैच सिद्धगोड़ा टाउन हॉल स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने नितिन गडकरी को सौंपे तीन बड़े सड़क और पुल प्रस्ताव, कोल्हान की कनेक्टिविटी को मिल सकती है नई गति

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हाथियों के बढ़ते उपद्रव पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग से की त्वरित कार्रवाई की मांग

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का विराट मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा मुख्य ध्वजारोहण

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने नितिन गडकरी को सौंपे तीन बड़े सड़क और पुल प्रस्ताव, कोल्हान की कनेक्टिविटी को मिल सकती है नई गति

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हाथियों के बढ़ते उपद्रव पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग से की त्वरित कार्रवाई की मांग

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का विराट मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उत्क्रमित मध्य विद्यालय नान्दुप में सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार झा को भावभीनी विदाई, छात्रों और ग्रामीणों ने किया सम्मान

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group