Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»कल्याण मंत्री की चेतावनी, अगले तीन दिनों में छात्रवृत्ति राशि वितरण में नहीं हुआ सुधार, तो पदाधिकारियों का रुकेगा वेतन
Headlines

कल्याण मंत्री की चेतावनी, अगले तीन दिनों में छात्रवृत्ति राशि वितरण में नहीं हुआ सुधार, तो पदाधिकारियों का रुकेगा वेतन

News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • मंत्री चमरा लिंडा ने साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

रांची. कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण के कार्य प्रगति की जिलावार समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिये.

मंत्री ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के मामले में रामगढ़ और कोडरमा जिलों के प्रति नाराजगी जताई. उन्होंने रामगढ़ और कोडरमा जिला के कल्याण पदाधिकारी को अगले तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति राशि वितरण किए जाने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही कहा कि छात्रवृत्ति वितरण मामले में जो पदाधिकारी कोताही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. कोडरमा और रामगढ़ जिले में अगले तीन दिनों में छात्रवृत्ति राशि वितरण की प्रगति में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों का जनवरी माह 2025 का वेतन रोकें.

मंत्री ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि आगामी चार जनवरी तक प्री मैट्रिक से संबंधित सभी लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के मामलों का निपटारा प्राथमिकता के साथ करें. कल्याण विभाग के पदाधिकारी जनहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. कल्याण विभाग के अंतर्गत काम करने वाले सभी यह समझें कि वे सामाजिक कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी समस्या नहीं, बल्कि समाधान का रास्ता निकालें.

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले माह फरवरी 2025 तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि वितरण के सभी मामलों को पूर्ण कर ली जाए. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति राशि वितरण कल्याण विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्य है. अध्यनरत विद्यार्थियों को ससमय छात्रवृत्ति राशि मिलने से उन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तथा परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष तौर पर एसटी, एससी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है, इसलिए यह जरूरी है कि छात्रवृत्ति की राशि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत एसटी, एससी सहित सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाए.

जनवरी 2025 के अंत तक साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण करें

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

मंत्री चमरा लिंडा ने निर्देश दिया कि जनवरी 2025 के अंत तक साईकिल वितरण का कार्य पूर्ण करें. साईकिल योजना का उद्देश्य वर्ग-08 (कक्षा आठ) से ड्राप आउट रोकना है. इसलिए साईकिल का वितरण समय पर हो. नामांकन के साथ ही वर्ग-08 (कक्षा आठ) के बच्चों को साईकिल मिले इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में भी सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का कार्य योजना तैयार रखें. किसी भी हाल में साइकिल वितरण कार्य में विलंब न हो यह विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए.

इस अवसर पर विभाग के सचिव कृपानंद झा और आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आईटीडीए तथा प्रमंडलीय उप-निदेशक शामिल हुए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group