Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने CJI को सौंपी रिपोर्ट, इलाहाबाद ट्रांसफर पर लगेगी रोक !
Headlines

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने CJI को सौंपी रिपोर्ट, इलाहाबाद ट्रांसफर पर लगेगी रोक !

News DeskBy News DeskMarch 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) के बंगले में कथित तौर पर नोटों के ढेर मिलने के मामले की जांच कर रहे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय (Devendra Kumar Upadhyaya) ने अपनी रिपोर्ट CJI संजीव खन्ना (Sanjiv Khanna) को सौंप दी है. इस जांच रिपोर्ट के आधार पर CJI आगे की कार्रवाई करेंगे. इधर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति यशवंत को दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) तबादला किए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली फायर डिपार्टमेंट चीफ का चौंकाने वाला दावा, कहा- जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नहीं मिला कोई कैश

14 मार्च की रात दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लग गई थी. इस दौरान न्यायमूर्ति वर्मा घर पर नहीं थे. उनके परिवार के सदस्यों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस वर्मा के घर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने के दौरान नोटों का ढेर देखा.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर

इस बीच बीतें 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कॉलेजियम की बैठक बुलाई. बैठक में जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट में किए जाने का प्रस्ताव लाया गया. साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को इस मामले की जांच सौंपी. अब इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर पर फैसला लिया जाना है.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

जस्टिस वर्मा के घर भारी मात्रा में कैश मिलने की खबरे सामने आने के बाद उनके ट्रांसफर के विरोध में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन विरोध कर रहा है. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट कोई कूड़ाघर अथवा भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं है, जहां पर किसी भी भ्रष्टाचार में आरोपी न्यायमूर्ति को स्थानांतरित कर दिया जाए.

इधर जस्टिस यशवंत वर्मा शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट नहीं पहुंचे और ना ही उनकी तरफ से अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है. जस्टिस वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट में वर्तमान में बिक्री कर, जीएसटी, कंपनी अपील जैसे महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई करने वाली बेंच की अध्यक्षता कर रहे हैं. वह हाईकोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group