Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»प्रोजेक्ट अन्वेषण में 14 सरकारी स्कूलों के 420 बच्चों ने किया शहर भ्रमण, कला-संस्कृति, खेल-कूद व औद्योगिक विरासत की ली जानकारी
    Headlines

    प्रोजेक्ट अन्वेषण में 14 सरकारी स्कूलों के 420 बच्चों ने किया शहर भ्रमण, कला-संस्कृति, खेल-कूद व औद्योगिक विरासत की ली जानकारी

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल की पहल पर जिला में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर में अवस्थित कंपनियों, खेल कॉम्प्लेक्स, कला-संस्कृति केन्द्र, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया . 14 स्कूलों के 420 बच्चों के अलग-अलग समूह ने जिले में अवस्थित कला-संस्कृति केन्द्र, खेल-कूद की समृद्ध परंपरा को जाना जहां से कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी अपने जिला और राज्य का नाम रौशन किए हैं, विश्वस्तरीय कंपनियों की कार्यशैली, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थाओं का भ्रमण किया. इस दौरान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जे.एन.टी.वी.टी.आई, एन.टी.टी.एफ, झारखंड राइफल क्लब का शूटिंग रेंज, टाटा स्टील यूएसआईएल, ट्राइबल कल्चर सेंटर, सी.एस.आई.आर- एन.एम.एल और टाटा मोटर्स के शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट में भाग लिया .

    शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट में 1. उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, ज्वालकाटा, गुड़ांबादा, 2. मनोहरलाल प्लस टू हाई स्कूल, चाकुलिया 3. शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल, मुसाबनी 4. उत्क्रमित हाई स्कूल, सिमुलडांगा, गोलमुरी सह जुगसलाई 5. पिपुल्स एकेडमी प्लस टू हाई स्कूल, गोलमुरी सह जुगसलाई 6. आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, सीतारामडेरा, गोलमुरी सह जुगसलाई 7, सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस साक्ची 8. बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल, बर्मामाइंस 9. नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल, धालभूमगढ़ 10. दिघीभूला प्लस टू हाई स्कूल, बोड़ाम 11. एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा 12. मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, घाटशिला 13. प्लस टू हाई स्कूल, बहरागोड़ा 14. वी.एन प्लस टू हाई स्कूल, हल्दीपोखर, पोटका के 30-30 बच्चे शामिल हुए . जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में आंतिरक प्रतियोगिता के आधार पर बच्चों का चयन किया गया था .

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    एक्सपोजर विजिट को लेकर सभी बच्चों ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहली बार इस तरह का अवसर प्राप्त हुआ जहां इतनी बड़ी-बड़ी कंपनियों या संस्थाओं में किस प्रकार कार्य होता है उसे नजदीक से जानने, देखने और समझने को मिला . उन्होने कहा कि जिन कंपनियों या संस्थाओं का नाम किताबों में पढ़ते हैं या लोगों से सुनते हैं उन सभी की कार्यशैली को नजदीक से अपनी आंखों से देखने का अनुभव काफी सुखद रहा .

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बच्चों में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व राष्ट्रबोध की भावना का विकास होगा . इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूल के छात्रों को व्यापक अनुभव प्रदान करना है ताकि भविष्य में उन्हें अपने करियर का चुनाव करने के लिए कई विकल्प मिल सके. यह कार्यक्रम बच्चों में व्यावहारिक शिक्षा और अवलोकन संबंधी ज्ञान को बढ़ावा देना है जहां वे खुले मन से चीजों को ग्रहण कर सकें, सीख सकें . इस योजना में शामिल अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल, भालुकपातरा, डुमरिया के बच्चों का 16 जनवरी को इंडो डेनिश टूल रूम, आदित्यपुर का एक्सपोजर विजिट प्रस्तावित है . उन्होने उम्मीद जताते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास में यह एक्सपोजर विजिट जरूर मददगार होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    420 children from 14 government schools visited the city and learnt about art culture In Project Anveshan sports and industrial heritage
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group