
Sasaram. बिहार के रोहतास जिले में चीटिंग विवाद को लेकर अमित कुमार नामक परीक्षार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है. पुलिस जांच में जुटी है. एक छात्र घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र अमित कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके सहपाठी को हिरासत में ले लिया गया. दरअसल, सासाराम के एक परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था…जब अमित और एक अन्य छात्र संजीत कुमार ऑटोरिक्शा से घर लौट रहे थे तो उनके एक सहपाठी ने उन्हें रोका और कथित तौर पर वह दोनों छात्रों पर गोली चलाकर फरार हो गया.
इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां अमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि संजीत की हालत स्थिर बताई जा रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है और अपने सहपाठियों पर गोली चलाने वाले नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पास से हथियार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.
