Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ISL के 11वें चरण में कोलकाता के तीनों बड़े क्लब उतरेंगे मैदान पर, कल मोहन बागान और मुंबई सिटी के बीच होगा पहला मैच
    Headlines

    ISL के 11वें चरण में कोलकाता के तीनों बड़े क्लब उतरेंगे मैदान पर, कल मोहन बागान और मुंबई सिटी के बीच होगा पहला मैच

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पिछले सत्र के फाइनल में पहुंचे मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 11वें चरण में अपनी प्रतिद्वंद्विता फिर से शुरू करेंगे. साथ ही कोलकाता मैदान के तीनों बड़े क्लब भारत के शीर्ष स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगे जो एक नये अध्याय की शुरूआत होगा.
    मोहम्मडन एससी इस सत्र के आईएसएल में अपने शहर के प्रतिद्वंद्वियों और 100 साल से अधिक पुराने क्लबों मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के साथ शामिल हो गया.
    मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने पिछले सत्र में आई लीग जीतकर आईएसएल में स्थान सुनिश्चित किया. 103 साल पुराना यह क्लब शीर्ष-स्तरीय फुटबॉल में जल्दी से जल्दी ढलने के लिए उत्सुक होगा.
    सबसे पहले मोहन बागान 2020 में एटीके के साथ जुड़ने के बाद आईएसएल में शामिल हुआ था जब यह एटीके मोहन बागान था. प्रवेश के बाद से क्लब का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और उसे हमेशा खिताब के दावेदार के रूप में देखा जाता रहा है.
    पिछले सत्र में मोहन बागान शील्ड जीतकर लीग चैम्पियन बना लेकिन आईएसएल कप के फाइनल में मुंबई सिटी एफसी से हार गया.
    फिर ईस्ट बंगाल भी आईएसएल में शामिल हो गया और अब मोहम्मडन स्पोर्टिंग के इसमें खेलने से कोलकाता के तीनों बड़े क्लब मैदान पर उतरेंगे जिससे लीग में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा. अब आईएसएल 13 टीम का टूर्नामेंट बन गया है.
    इस सत्र का पहला मैच मोहन बागान और मुंबई सिटी के बीच होगा जो काफी रोमांचक मुकाबला होने वाला है क्योंकि पिछले दो सत्र में दोनों के नाम खिताब रहे हैं.

    Jharkhand: धनबाद में कई फीट नीचे धंस गई जमीन, 12 से अधिक मकान जमींदोज, कई लोग जख्मी, धंस गई सड़क 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all three big clubs of Kolkata will play the field In the 11th phase of ISL
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: धनबाद में कई फीट नीचे धंस गई जमीन, 12 से अधिक मकान जमींदोज, कई लोग जख्मी, धंस गई सड़क 

    August 8, 2026

    Jharkhand Student Protest: 14 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों और झारखंड सरकार के डेलिगेशन के बीच हुई मीटिंग, पर आंदोलन अभी जारी रहेगा

    August 8, 2026

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: धनबाद में कई फीट नीचे धंस गई जमीन, 12 से अधिक मकान जमींदोज, कई लोग जख्मी, धंस गई सड़क 

    August 8, 2026

    Jharkhand Student Protest: 14 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों और झारखंड सरकार के डेलिगेशन के बीच हुई मीटिंग, पर आंदोलन अभी जारी रहेगा

    August 8, 2026

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेधावियों को किया सम्मानित

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group