Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में दो को गोल्ड जबकि 17 को मिला सिल्वर मेडल, 1109 को दी गयी डिग्री
    Jamshedpur

    एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में दो को गोल्ड जबकि 17 को मिला सिल्वर मेडल, 1109 को दी गयी डिग्री

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (एनआईटी) का 14वां दीक्षांत समारोह शनिवार को संस्थान के परिसर में आयोजित किया गया. समारोह में दो विद्यार्थियों को गोल्ड जबकि 17 को सिल्वर मेडल दिया गया. इस बार दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में 2024 में पासआउट यूजी, पीजी व पीएचडी के 646 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिन्हें आज डिग्री व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. बी-टेक ऑनर्स में मेडल पाने वाली एकलौती छात्रा प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की जमशेदपुर निवासी ईशा रही जिन्हें ब्रांच टॉपर होने पर सिल्वर मेडल दिया गया.

    दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मिश्र धातु निगम लिमिटेड, हैदराबाद के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार झा उपस्थित थे. जबकि उनके साथ सम्मानित अतिथि के रूप में आईआईटी धनबाद के डायरेक्टर प्रो. सुकुमार मिश्रा व आईआईटी पटना के डायरेक्टर प्रो. टीएन सिंह समेत अन्य लोगों ने पासआउट हो रहे संस्थान के छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. पिछले तीन सालों में इस बार सबसे अधिक 646 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. कुल 1109 को डिग्री प्रदान की गयी है.

    दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज उन्हें पदकों से सम्मानित किया जा रहा है. विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, इसके लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करनी होती है. संस्थान ने आपके लिए एक रोडमैप तैयार किया है, लेकिन इसे आगे छात्र-छात्राओं को ही ले जाना है.

    इस मौके पर एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि एनआईटी की रैंकिंग में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.हम अगले दो साल में एनआईआरएफ की रैंकिंग में टॉप 100 में शामिल होंगे. इसके लिए कई स्तर पर तैयारी की जा रही है. इस मौके पर आईआईटी धनबाद के डायरेक्टर प्रो. सुकुमार मिश्रा व आईआईटी पटना के डायरेक्टर प्रो. टीएन सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया.

    इन्हें मिला गोल्ड

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    आशीष राज व अंकिता बनर्जी

    इन्हें मिला सिल्वर

    ईशा, कुमार आत्विक, निशु गुरूंग, प्रतीक सोंथालिया, आशीष राज, आयुष अग्रवाल, आनंद कुमार सिंह, अमन कुमार, हितेश आहूजा, देबू गोराई, अदिति अरुण नायक, अरिजीत भट्टाचार्यजी, ए चौधरी, सुभम शौरभ, अंकित बनर्जी, जमादार सिराज सबीर व शृष्टि सिंह.

    बी-टेक ऑनर्स में मेडल पाने वाली इकलौती छात्रा रही जमशेदपुर की ईशा

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बी-टेक ऑनर्स में शहर की ईशा मेडल पाने वाली इकलौती छात्रा रही. इस सत्र में बी-टेक के अलग-अलग संकाय में कुल नौ विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किया गया. इसमें प्रोडक्शन से ईशा के अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के आशीष राज को गोल्ड मिला. जबकि प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग से ईशा, सिविल से कुमार आत्विक, मैकेनिकल से आयुष अग्रवाल, कंप्यूटर साइंस से निशु गुरूंग, मेटलजी से आनंद कुमार सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स से प्रतीक सोंथालिया, मेटलर्जी से ही अमन कुमार, इलेक्ट्रिकल से आशीष राज को सिल्वर मेडल दिया गया. वहीं पीजी, मास्टर डिग्री के लिए अंकिता बनर्जी को गोल्ड जबकि नौ अन्य को सिल्वर मेडल दिया गया.

     

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1109 were awarded degrees In the convocation ceremony of NIT Jamshedpur two got gold medals while 17 got silver medals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group