Site icon Lahar Chakra

टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की मीटिंग में कर्मचारी वार्ड की नौकरी, ग्रेड रिवीजन समेत 14 मुद्दों पर चर्चा

जमशेदपुर. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभाहाल में चुनाव के उपरांत नई कार्य कारिणी के सदस्यों की पहली बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई . सर्वप्रथम पिछले दिनों अपने से बिछड़े हुए साथियों की याद में मौन धारण कर उनहें श्रद्धांजलि अर्पित की गई . उसके उपरांत यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय व्यय एवं खाताबही का बयोरा बैठक में रखा एवं इस सर्वसम्मति से पास किया गया . इसके उपरान्त यूनियन के महामंत्री ने पिछले दिनों हुए सारे कार्यों का ब्यौरा कार्यकारिणी के बैठक में रखा.

कार्यकारिणी मीटिंग में सामने आये अहम मुद्दों में कर्मचारी वार्ड की नौकरी, ग्रेड रिवीजन समेत 14 पर  चर्चा की गयी. इसके अलावा सदस्यों ने मैनपावर की कमी के चलते छुट्टियां, ऑफ नहीं मिलने का मुद्दा भी रखा. सभी मांगों पर अध्यक्ष ने प्रबंधन के साथ वार्ता कर हल निकालने की बात कही.

बैठक में अध्यक्ष राकेशश्वर पांडे, उपसभापति परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह, अमित कुमार झा, निरंजन महापात्रा, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, मुन्ना खान,कलाम नबी खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुजीत कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, जगराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल,अनिल कुमार, लोकनाथ पांडे, पी रवि शंकर,अमरजीत सिंह, श्रीमती मिठू दत्ता, अभ्य्यानंद कुमार, अंकित कुमार, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी उपस्थित थे

कार्यकारिणी के सदस्यों की मांगें 

Exit mobile version