Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Gumla News : जिस कार्यक्रम में शामिल हुए थे सीएम, उसमें लोगों के आवेदन कार्यक्रम स्थल पर ही फेंक कर चले गये अधिकारी, लोगों में आक्रोश
    Headlines

    Gumla News : जिस कार्यक्रम में शामिल हुए थे सीएम, उसमें लोगों के आवेदन कार्यक्रम स्थल पर ही फेंक कर चले गये अधिकारी, लोगों में आक्रोश

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gumla. पांच सितंबर को सिसई प्रखंड के पंडरानी में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम हुआ था. मुख्यमंत्री व मंत्रियों के कार्यक्रम से जाते ही कर्मचारी मंईयां सम्मान योजना’ और अबुआ आवास के भरे हुए आवेदन कर्मचारी फेंक कर चले गये. गांव के एक व्यक्ति ने आवेदन जो ठीक थे, उन्हें जमा कर अपने पास रख लिया. वहीं, जो आवेदन पानी से भींग कर बर्बाद हो गये थे, उन्हें वहीं छोड़ दिया. ग्रामीणों ने कहा कि गरीब जनता अपने काम-धंधे छोड़ कर इस शिविर में पहुंची थी और सरकारी लाभ की उम्मीद में कई तरह के कागजातों की फोटो कॉपी करा कर आवेदन के साथ जमा किया था. सरकारी कर्मचारियों की इस करतूत से गरीब जनता के पैसों और समय की बर्बादी हुई है. ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

    इस घटनाक्रम को लेकर विधायक से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे ‘समय नहीं है’ कह कर निकल गये. वहीं, इस मामले में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा : सिसई प्रखंड से मुझे शिकायत मिली है. साथ ही सोशल मीडिया में भी अधिकारियों की लापरवाही का मामला वायरल हुआ है. सीएम के कार्यक्रम के बाद ‘मंईयां सम्मान’ व ‘अबुआ आवास’ के भरे हुए आवेदन कार्यक्रम स्थल पर ही प्रखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फेंक दिया. 1000 से अधिक आवेदन रद्दी में बेच दिये गये. कुछ आवेदन पानी से भींग कर बर्बाद हो गये. यह जनता के साथ धोखा है. जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बीडीओ रमेश कुमार यादव ने कहा, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिविर को समेटने में रात हो गयी थी. इस कारण आवेदनों का एक बंडल कार्यक्रम स्थल पर ही छूट गया था. इसकी जानकारी चार-पांच दिन बाद हुई. उक्त सभी आवेदनों को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. जिनका आवेदन मिसिंग होगा, उनका आवेदन दोबारा भरवाया जायेगा. इस लापरवाही के लिए जो भी कर्मचारी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Gumla News: officials threw people's applications at the venue and left
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group