Site icon Lahar Chakra

Income Tax Department: देशभर में आयकर विभाग का दफ्तर 29, 30 और 31 मार्च को भी खुले रहेंगे, CBDT ने जारी किया आदेश

New Delhi.. करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा प्रदान करने के लिए देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय 29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे. चालू वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है. सप्ताहांत और सोमवार को पड़ने वाली ईद-उल-फितर के बावजूद देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. आरबीआइ ने भी करदाताओं की सुविधा के लिए सरकारी कामकाज करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुले रहने निर्देश जारी किया है.

Exit mobile version