Site icon Lahar Chakra

Income Tax: आयकर विभाग ने नए आयकर अधिनियम के लिए जारी किया नियमों का मसौदा, लोगों से मांगे गये सुझाव

New Delhi. आयकर विभाग ने शनिवार को नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत नियमों और प्रपत्रों का मसौदा जारी किया, जिसमें प्रावधानों को सरल बनाने एवं अनुपालन के बोझ को कम करने का प्रस्ताव है ताकि इसे समझना आसान हो और यह करदाताओं के अनुकूल हो। नया आयकर अधिनियम, 2025 एक अप्रैल से प्रभावी होगा, जो छह दशक से अधिक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा। आयकर विभाग ने हितधारकों से आयकर नियम, 2026 के मसौदे और प्रपत्रों पर 22 फरवरी तक टिप्पणियां मांगी हैं। इसके बाद, नए अधिनियम के तहत नियमों और प्रपत्रों को अधिसूचित किया जाएगा। पुराने आयकर नियम में 511 नियम और 399 प्रपत्र हैं।

आयकर विभाग ने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि नए नियमों और प्रपत्रों में प्रस्तावित परिवर्तनों के परिणामस्वरूप, जिनमें अनावश्यक नियमों को हटाना और जहां संभव हो नियमों का समेकन करना शामिल है, आयकर नियम, 2026 के मसौदे में 333 नियम और 190 प्रपत्र शामिल हैं। आयकर विभाग ने नए प्रपत्रों के संबंध में कहा कि करदाताओं की सुविधा के लिए इन्हें काफी हद तक सरल बनाया गया है।

Exit mobile version